गढ़वा नगर परिषद चुनाव में बैनर पोस्टर पर बवाल, संतोष केसरी ने लगाया साजिश का आरोप

Location: Garhwa


गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और माहौल में स्पष्ट रूप से गर्माहट देखी जा रही है। अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष केसरी ने पत्रकार वार्ता कर अपने खिलाफ बयान को गलत तरीके से वायरल करने तथा बैनर पोस्टर फाड़े जाने का आरोप लगाया है।
संतोष केसरी ने कहा कि कुछ लोग उनके बयान को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं, जिससे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशी हैं और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रहे हैं तथा पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रात्रि के समय उनके बैनर और पोस्टर को हटाया और फाड़ा जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है। उनका कहना है कि टंडवा क्षेत्र में पोस्टर फाड़े जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई है, जिसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
संतोष केसरी ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए और मामले की जांच कराई जाए। नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं और चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!