गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स में गुटबाजी तेज, नेतृत्व को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने

Location: Garhwa

गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स में नेतृत्व को लेकर गंभीर टकराव की स्थिति बन गई है। संगठन के भीतर दो गुट साफ तौर पर सामने आ चुके हैं — एक ओर संगठन की निष्क्रियता और चुनाव न होने को आधार बनाकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने वाला गुट है, तो दूसरी ओर वर्तमान नेतृत्व को वैध बताते हुए नियमों का पालन करने की बात कही जा रही है।

सोमवार को जिले के कई प्रमुख व्यापारियों की उपस्थिति में एक विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें 13 वर्षों से चैंबर में चुनाव नहीं होने और व्यापारी हितों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया गया। आरोप लगाए गए कि संगठन सिर्फ रसूखदार मंच बनकर रह गया है और इसका भवन तक बदहाल स्थिति में है। व्यापारियों के आग्रह पर 25 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसने पूर्व अध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित कर दिया। कार्यवाहक अध्यक्ष ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल व्यापारी हित हैं और संगठन को सक्रिय करना उनका उद्देश्य है।

इसी बैठक के अगले दिन मंगलवार को चैंबर के आजीवन सदस्यों ने अलग से प्रेस वार्ता कर संतोष केसरी पर गंभीर आरोप लगाए। चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि संतोष केसरी को वर्ष 2016 में ही संगठन से निष्कासित कर दिया गया था, ऐसे में उनका बार-बार खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित करना संगठन के संविधान और बाईलॉज के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वे सदस्य हैं तो उसकी वैध रसीद दिखाएं। अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संतोष केसरी ने निजी तौर पर बैठक बुलाकर कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में खुद को अध्यक्ष घोषित किया, जो गलत है।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ हो गया है कि चैंबर में नेतृत्व को लेकर टकराव बढ़ता जा रहा है। एक पक्ष संगठन को निष्क्रियता से उबारने के नाम पर नए नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे नियमों के खिलाफ बताया रहा है। इससे संगठन में गुटबाजी गहराने लगी है और दोनों गुट अपनी-अपनी स्थिति को सही ठहराने में लगे हैं।

यदि यह टकराव जल्द नहीं सुलझा, तो संगठन की छवि और विश्वसनीयता दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापारी समुदाय की एकता और संगठन की गरिमा को बचाने के लिए आवश्यक है कि आपसी मतभेदों को संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सुलझाया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!