गढ़वा की धरती पर कमलापुरी वैश्य समाज का ऐतिहासिक संगम, सशक्त संगठन का लिया संकल्प

Location: Garhwa


गढ़वा;अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का केंद्रीय महाअधिवेशन समारोह शनिवार को गढ़वा में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने शिरकत की और समाज को सशक्त बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज को विकास की मुख्यधारा में भागीदारी निभाते हुए सशक्त पहचान स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी संगठन से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

केंद्रीय महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से समर्पण भाव से आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग: राजमणि प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, काशी प्रसाद, हृदया कमलापुरी, रमेश कमलापुरी, धीरज कमलापुरी, युवा महामंत्री उदय कुमार गुप्ता, संरक्षक दिलीप कमलापुरी, मदन कमलापुरी, अशोक कमलापुरी, शैलेंद्र कमलापुरी, रुपेश कमलापुरी।

गढ़वा जिला इकाई:अध्यक्ष – मनीष कमलापुरी, सचिव – श्रवण कमलापुरीअन्य इकाइयाँ एवं प्रतिनिधि: बंशीधर नगर: अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, सचिव प्रमोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी गढ़वा उत्तर: अध्यक्ष संतोष कुमार कमलापुरी, सचिव अमित कुमार, गढ़वा: अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव अविनाश कमलापुरी, मझिआंव: अध्यक्ष अनिल कमलापुरी,मोरबे: रामकुमार कमलापुरी, खरसोता: अध्यक्ष रामाशंकर कमलापुरी तरके: अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, केतार: पंकज कुमार, पाचाडुमर: शिवशंकर प्रसाद, अन्य: मुकेश कमलापुरी, नीतीश कमलापुरी, रोशन कमलापुरी, पप्पू कमलापुरी, शिवम कमलापुरी आदि उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!