खरौंधी मोड़ पर विक्षिप्त युवक ने जूस पी रहे युवक पर किया हमला, पुलिस ने दबोचा

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के खरौंधी मोड़ के समीप शनिवार को एक विक्षिप्त युवक ने बिहार के औरंगाबाद निवासी एम.डी. फियाज पर ब्लेड से हमला कर दिया। फियाज अपने साथी के साथ जूस पी रहे थे, तभी अचानक युवक ने उन पर हमला कर दिया। हमले में फियाज का गर्दन कट गयी।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया और काबू में कर लिया। इसके बाद घटना की सूचना भवनाथपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को हिरासत में लेकर थाना ले आई। घायल युवा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाएगा जहां डॉक्टर प्रिंस कुमार कुमार द्वारा इलाज किया गया। डॉक्टर ने बताया कि युवक का हल्का गर्दन में कटा है, खतरे से बाहर है। पूछताछ में विक्षिप्त युवक खुद को तोलरा निवासी नंदू सिंह का पुत्र चंदू सिंह बता रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक पिछले कई दिनों से इसी इलाके में घूम रहा था। आज सुबह वह नंगा घूमता दिखाई दिया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे कपड़े दिए थे।थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!