कौशल विकास के तहत बिरसा योजना सेंटर में निःशुल्क प्रशिक्षण: हर महीने मिलेगा 1000 रुपये

Location: कांडी

कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड कौशल विकास मिशन के तहत संचालित बिरसा योजना सेंटर के इंचार्ज विकास चंद्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि सेंटर में कम्प्यूटर, सिलाई और कस्टमर केयर का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षुओं को सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

चंद्रा ने कहा कि प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण युवकों और युवतियों को गुणवत्तापूर्ण कौशल शिक्षा मिल रही है। यह योजना उन युवाओं के लिए विशेष तौर पर लाभकारी है, जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए या पढ़ाई के बाद भी रोजगार से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि सेंटर में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि SC/ST/OBC वर्ग के लिए यह सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई
    error: Content is protected !!