एसपीडी काॅलेज में संविधान दिवस पर पेन्टिंग एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित

Location: Garhwa


गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के द्वारा बुधवार को महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर पेन्टिंग एवं स्पीच की प्रतियोगिता कराई गयी जिसमें पेन्टिंग में सिमरन सोनी, प्राची कुमारी तथा खुशी कुमारी एवं स्पीच में विनीत चौबे, रश्मि कुमारी तथा सूरज यादव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे, प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. अर्जुन प्रसाद, डा. उमेश सहाय, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो. चौबे ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को बनाए रखता है तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है। साथ ही न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है। प्रो. विवेकानंद ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नही है बल्कि यह देश का गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रो. अर्जुन ने कहा कि भारतीय नागरिक के लिए 26 नवम्बर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है। संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। डा. उमेश सहाय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता एवं प्रगति का मूल आधार है। डा. बिनोद द्विवेदी ने संविधान दिवस की सबको बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने किया। हमारा संविधान हमारा सम्मान विषय पर आयोजित स्पीच एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. किरण कुमारी, डा. संजीव मिश्रा, प्रो. रबिता कुमारी ने निभायी। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रमिला ने किया। मौके पर प्रो. बिरेन्द्र पण्डेय, प्रो. सत्यदेव कुमार आदि समेंत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!