केंद्रीय बजट 2025 पर भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में परिचर्चा, जनहित में बताया ऐतिहासिक बजट

Location: Garhwa

गढ़वा : केंद्रीय बजट 2025 को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, पिंडरा गढ़वा में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार का यह बजट पूरी तरह जनहित में है और इससे सामान्य जन को काफी लाभ मिलेगा।

मुख्य वक्ता श्रीकांत दुबे ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है, जो युवाओं, महिलाओं और गरीबों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने इसे जनहित में बड़ा कदम बताया। पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वगुरु बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने दिया।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जितेंद्र चंद्रवंशी, पवन कुमार, ओमप्रकाश दास, कंचन पांडेय, अंसाद बाबू, धनंजय गौड़, विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, रविंद्र साव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!