कांडी (गढ़वा): खुटहेरिया गांव के बाबू खुटहेरिया टोला निवासी सुरेश सिंह की 65 वर्षीय पत्नी इंदु देवी का निधन बुधवार रात 8 बजे हृदय गति रुकने के कारण हो गया। परिजनों के अनुसार, छाती में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें स्थानीय डॉक्टर ने रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाने की सलाह दी, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतिका के तीन पुत्र, जो सीआरपीएफ के जवान हैं और रांची, रायपुर व नोएडा में तैनात हैं, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। दोपहर बाद उनके पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इंदु देवी के छोटे पुत्र दुर्गेश सिंह देश सेवा के साथ-साथ एक स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक भी हैं और गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं। पंचायत मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया अतीस सिंह, गोरख सिंह, और शंभू नाथ सिंह सहित कई अन्य ने इंदु देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।