कांडी में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, हैरतअंगेज करतबों ने जीता दिल

Location: कांडी



इस्लामिया मुहर्रम कमिटी कांडी, सड़की और ढबरिया की ताजिया रहीं आकर्षण का केंद्र

कांडी (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मुहर्रम का पर्व पहलाम के साथ पूरी आस्था, मातम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कांडी, ढबरिया, सड़की, नैनाबार और पखनाहा से आए मुहर्रम जुलूसों का मिलन कांडी प्रखंड मुख्यालय में हुआ।

इस अवसर पर मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी व युवा समाजसेवी विकास दुबे थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी मुखिया विजय राम, कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, समाजसेवी बाबू खान और पतरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार उपस्थित रहे।

इस्लामिया मुहर्रम कमिटी अधौरा के खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान में लाठी-तलवार चलाना, शरीर में सुई चुभाना और शरीर पर बाइक चढ़ाना जैसे कई हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। प्रतियोगिता में सड़क़ी की कमिटी प्रथम, कांडी की कमिटी द्वितीय, और ढबरिया की कमिटी तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें पंचायत समिति सदस्य ममता देवी के सौजन्य से शील्ड प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि विकास दुबे व अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। यह सराहनीय है कि ममता देवी हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कमिटियों को शील्ड प्रदान करती हैं।

पर्व के अवसर पर कांडी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने विभिन्न कर्बला स्थलों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कांडी पुलिस बल हर जगह तैनात था। थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि मुहर्रम का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!