अमरनाथ यात्रा के लिए रंका से 23 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, कई धार्मिक स्थलों का करेंगे दर्शन

Location: Ranka

रंका (गढ़वा)। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए रविवार को रंका से 23 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह यात्रा रंका शहर निवासी प्रदीप कमलापुरी के नेतृत्व में शुरू हुई। श्रद्धालुओं को मां काली युवा संघ के पदाधिकारियों ने तिलक कर, अंगवस्त्र देकर और दही-गुड़ खिलाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर संघ के मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जत्था अमरनाथ गुफा में दर्शन के बाद मां वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ और महाकालेश्वर समेत कई अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों का भी दर्शन-पूजन करेगा। श्रद्धालु अपने और अपने परिवार के साथ-साथ रंका अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

प्रदीप कमलापुरी विगत कई वर्षों से नियमित रूप से अमरनाथ यात्रा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मौसम में अचानक होने वाले बदलाव और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं ने जरूरी सुरक्षा सामग्री अपने बैग में सुरक्षित रखी है।

इस मौके पर मां काली युवा संघ के अध्यक्ष रंजीत सोंडीक, मोहित चौधरी, रानू राजकमल सिंह, मुन्ना अग्रवाल, संदीप कमलापुरी, उत्तम पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!