कांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 26.8 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम शिवरी स्थित ईंट भट्ठे के पास छापेमारी कर पुलिस ने गौतम कुमार (22 वर्ष), पिता बिगु राम, निवासी दुबे तहले, थाना मंझियाओ, जिला गढ़वा को पकड़ा।

पुलिस ने जब्त शराब की विधिवत सूची तैयार कर उसे जप्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। इस संबंध में सअनि मनोज कुमार के लिखित आवेदन पर कांडी थाना में कांड संख्या 12/25, दिनांक 10/02/2025 के तहत धारा 274/275 बीएनएस और 47A उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कांड की जांच सअनि शंभू कुमार को सौंपी गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, आरोपी के घर से चुनाव पूर्व भी महुआ शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, वह कुछ समय तक कारोबार बंद रखने के बाद फिर से बड़े पैमाने पर शराब का अवैध धंधा शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में उसके परिवार के सदस्य – मां, पिता, भाई और बहन भी शामिल हैं।

अबकारी विभाग पर हमला कर चुका है आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शराब की बिक्री के लिए अल्टो 800 कार का भी इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, एक बार पूरे परिवार ने मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया था, जिससे विभाग को भारी नुकसान हुआ था। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!