कक्षा में मोबाइल प्रतिबंध सही, लेकिन वीडियो कॉल से निरीक्षण पारदर्शी नहीं: सुशील कुमार

Location: Garhwa

गढ़वा: झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश (पत्रांक 326, दिनांक 25/02/2025) का स्वागत किया है, जिसमें शिक्षकों को कक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के उपयोग से रोका गया है। उन्होंने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम और नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक सकारात्मक और नवाचारी कदम बताया।

हालांकि, सुशील कुमार ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विद्यालय निरीक्षण को पारदर्शी न बताते हुए इसे अपर्याप्त करार दिया। उनका कहना है कि वास्तविक निरीक्षण भौतिक उपस्थिति के साथ ही प्रभावी हो सकता है, क्योंकि कई प्रधानाध्यापक विद्यालय की कमियों को छिपाने की प्रवृत्ति रखते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए, लेकिन अब भी ऑनलाइन ट्रेनिंग, UDISE Plus, AAPAR ID, बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी प्रक्रियाएं शिक्षकों पर थोपी जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे कार्य क्लर्कों या आईसीटी प्रशिक्षकों के जिम्मे सौंपे जाएं, ताकि शिक्षक अपने मूल कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

अंत में, सुशील कुमार ने शिक्षकों से अपील की है कि छात्रहित और शिक्षकहित को ध्यान में रखते हुए मोबाइल प्रतिबंध के आदेश को सकारात्मक रूप से अपनाएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!