एसपी अमन कुमार ने धुरकी थाना का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

Location: सगमा

गढ़वा/सगमा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को धुरकी थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी जनार्दन राउत से अभिलेखों की जानकारी ली और थाना संचालन से जुड़े कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना प्रभारी को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, कुर्की-जब्ती आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने की बात कही। एसपी अमन कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की भी हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान अभियान बंशीधर अनुमंडल पदाधिकारी, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!