एसडीएम की सख्ती: राशन में घटतौली व शराब पर ओवररेटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

गढ़वा :अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड में औचक निरीक्षण के दौरान राशन डीलर और सरकारी शराब दुकान की अनियमितताओं को उजागर किया।
चरका पत्थर पूर्वी पंचायत के राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता की दुकान की जांच के दौरान जब लाभुकों के राशन की तौल कराई गई, तो 35 किलो की जगह मात्र 33 किलो राशन दिया जाना पाया गया। लाभुकों ने बताया कि उन्हें हर बार दो किलो कम मिलता है, लेकिन डर के कारण कोई कुछ नहीं कहता। जब डीलर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने गोदाम से कम वजन आने का बहाना बनाया, जो जांच में झूठा साबित हुआ। एसडीएम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि गरीबों के हक में कटौती अपराध है और डीलर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है।
वहीं मेराल की सरकारी शराब दुकान में भी अनियमितता सामने आई, जहां कर्मचारी बोतल पर मुद्रित दर से 10-20 रुपए अधिक वसूल रहे थे। एसडीएम संजय कुमार ने मौके पर ही ग्राहकों और कर्मियों के बीच हुई नोक-झोंक को सुना और सख्त लहजे में कर्मचारियों को फटकार लगाई। कर्मियों ने स्वीकार किया कि वे निजी खर्च निकालने के लिए यह राशि वसूलते हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी प्रतिष्ठानों की बदनामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा के साथ रिपोर्ट भेजी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि दुकान पर न तो कोई बोर्ड था और न ही मूल्य सूची प्रदर्शित थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!