इफ्तार पार्टी में एकजुटता की झलक, गढ़वा में गूंजा भाईचारे का संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर बुधवार की संध्या इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। उपस्थित रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद सामूहिक रूप से रोजा खोला।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इफ्तार पार्टी समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश देती है। उन्होंने कहा, “हमारा देश गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है, जहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। गढ़वा में भी ईद, रामनवमी, होली, दशहरा जैसे पर्व सभी धर्मों के लोग एक साथ मनाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज के कुछ लोग बांटने की राजनीति करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह के आयोजनों से सामूहिक सौहार्द और एकता का संदेश जाता है। उन्होंने सभी से संविधान की मूल भावना को बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

इफ्तार पार्टी में जिले के कई प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। उपस्थित गणमान्य लोगों में डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय, एसडीपीओ नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, नप कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ सफी आलम, जिप अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, फरीद खान, परेश तिवारी, चंदन जायसवाल, जवाहर पासवान, युवा समाजसेवी राकेश पाल, डॉ. यासिन अंसारी, वनांचल डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश सिंह, अनिता दत्त, नवीन तिवारी, मेदनी खान, रेखा चौबे, अंजली गुप्ता, वंदना जायसवाल, ताहिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल खाने-पीने का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का जरिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने में सहायक होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!