आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजनदेशभक्ति गीतों और नृत्यों से सजी सांस्कृतिक शाम

Location: Garhwa

गढ़वा: कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुबह 11:15 बजे कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।
राज महेश्वरम ने नर्सिंग पेशे की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो मरीजों की समर्पित देखभाल के साथ उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान देता है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका को सराहनीय बताया और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की अपील की।
राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने छात्रों से अपनी शिक्षा को समाज के कल्याण में उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसरों की भी चर्चा की।
कार्यक्रम में सुशील केशरी, कैलाश कश्यप, अब्दुल मन्नान, अजय केशरी, राजेश केशरी, रेयाज अहमद, मोहम्मद शमीम, राकेश गुप्ता, शिवम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल
    error: Content is protected !!