आर. पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में विज्ञान दिवस पर नवाचार और प्रगति की चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा: कल्याणपुर स्थित आर. पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भव्य प्रकाश पांडेय और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनिता दीक्षित को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. भव्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भारत ने तेजी से प्रगति की है। पहले भारत में औसत आयु 52 वर्ष थी, जो अब पुरुषों के लिए 72 वर्ष और महिलाओं के लिए 75 वर्ष हो गई है। उन्होंने विज्ञान के विकास को सतत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि आज आम व्यक्ति के पास भी स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसी तकनीक उपलब्ध है, जो विज्ञान की उपलब्धियों को दर्शाता है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनिता दीक्षित ने कहा कि विज्ञान हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। चिकित्सा, कृषि, व्यापार, शिक्षा सहित कोई भी क्षेत्र विज्ञान और तकनीक से अछूता नहीं है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे वैज्ञानिक सोच विकसित करें और जिज्ञासाओं को अपने शिक्षकों से साझा कर ज्ञान बढ़ाएं।

इस मौके पर कल्याणपुर के मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की सलाह दी, जबकि आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने विज्ञान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि सही दिशा में सोच असंभव को भी संभव बना सकती है।

कार्यक्रम में चम्पा दीदी, अब्दुल मन्नान, प्राचार्य मनु जेम्स, अभिलाषा कुमारी, बबीता देवी, राहुल कुमार, सचिन कुमार, प्रद्युमन कुमार, दीपक शर्मा, राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!