Location: Garhwa
गढ़वा : निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के अंतर्गत सत्र 2025-26 में जीएन कॉन्वेंट स्कूल, गढ़वा की प्रवेश कक्षा 1 में निर्धारित 25% आरक्षित सीटों में से 3 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
विभागीय सूचना संख्या 237 के तहत यह नामांकन अभिवंचित समूह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40% से अधिक निःशक्त बच्चे, अनाथ बच्चे तथा ऐसे कमजोर वर्ग जिनकी वार्षिक आय ₹72,000 से कम है, के लिए किया जाएगा।
प्रवेश हेतु मानक:आयु सीमा: 31 मार्च 2025 तक बच्चे की आयु 5 वर्ष 6 माह से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दस्तावेज़:पहचान हेतु आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल।जाति प्रमाण पत्र (संबंधित वर्ग के लिए)।निःशक्त बच्चों हेतु चिकित्सा प्रमाण पत्र।आय प्रमाण पत्र (अंचलाधिकारी द्वारा जारी)।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025।
विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा प्रदान की जाती है।
विद्यालय निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और बच्चों के निशुल्क शिक्षा के लिए समय पर नामांकन करें। साथ ही आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को आवेदन के लिए प्रेरित करें।














