आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की नई कमेटी का गठन

गढ़वा : आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की बैठक तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर मंडल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, प्रधान सचिव रतन केसरी, सचिव जावेद खान, विशाल कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, राजन रजक, नईम अंसारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप, प्रवक्ता मोहम्मद एकराम, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार गुप्ता, बबन कुमार, पप्पू चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, अहमद राजा, विजय प्रसाद, सूरज सोनी, पंकज रजक, पंकज गुप्ता, छोटू पासवान, उत्तम प्रसाद केसरी को बनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी ने लड़कर झारखंड को हासिल किया है। वर्तमान सरकार ने झारखंड को गर्त में धकेल दिया है, ऐसे में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ जाता है। हम नौजवान एक-एक कड़ी को जोड़कर एक बड़ा संगठन का निर्माण करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सुदेश कुमार महतो जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे, तभी निर्मल महतो का सपनों का झारखंड बना सकेंगे।

प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य की जनता बेवश और लाचार है। ऐसे में सरकार को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है।

नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

संगठन को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में मजबूत कर एक सशक्त संगठन बनाऊंगा, ताकि सुदेश महतो जी के हाथों को मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के डॉक्टर शाहिद हसन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!