अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: मेराल में दो ट्रैक्टर जप्त, ड्राइवर फरार

मेराल: अंचल अधिकारी जसवंत नायक के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर मेराल प्रखंड के अकलवानी गांव में छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों को जप्त किया गया, जो अवैध रूप से बालू डंप कर रहे थे। जप्त किए गए दोनों ट्रैक्टर को मेराल थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।

सूचना के अनुसार अकलवानी गांव में सरस्वतीया नदी से बालू उठाकर गांव में डंप किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ जसवंत नायक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि सरवन दुबे के घर के सामने दो ट्रैक्टर बालू उतार रहे हैं। सरकारी वाहन को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालकों ने वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन भागते-भागते रास्ते में ही दोनों ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए।

सीओ ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर मेराल थाना को सुपुर्द किया और एफआईआर दर्ज कराई। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मौके पर लगभग 1700 सेफ्टी बालू पहले से डंप किया गया था। जप्त किए गए ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी के लाल रंग के हैं। दोनों ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!