रंका मोड़ पर धधक उठी बाइक, हवलदार बना हीरो – सूझबूझ से बचाई बड़ी अनहोनी!

Location: Garhwa

गढ़वा | शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई

इसी दौरान ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हवलदार राकेश कुमार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पास की एक दुकान से फायर सिलेंडर लिया और आग पर काबू पा लिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया

घटना के चश्मदीदों ने कहा कि यदि हवलदार समय रहते आग न बुझाते, तो यह भयानक रूप ले सकती थी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार ने मंदिर के पास गाड़ी खड़ी की थी, जिसके कुछ देर बाद उसमें आग लग गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी के साहस की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी सतर्कता से ही अनहोनी को रोका जा सकता है। बाइक में आग लगने का ठीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!