हरिहरपुर मंडल में वर्चस्व की लड़ाई से झामुमो में घमासान

Location: कांडी

पार्टी में गुटबाजी तेज, कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

कांडी (गढ़वा) : कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इन दिनों आंतरिक कलह और गुटबाजी से जूझ रहा है। खासकर हरिहरपुर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह के इस्तीफे के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है।

शनिवार को हरिहरपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो मझिगवां पंचायत अध्यक्ष रमेश रजवार और सचिव शैलेंद्र विश्वकर्मा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि झामुमो युवा मोर्चा गढ़वा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने एक वर्ष पूर्व विकास सिंह को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी सक्रियता से प्रचार किया था।

लेकिन अब कुछ लोग वर्चस्व की लड़ाई में खुद को विधायक का हितैषी बताकर विकास सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, जिससे संगठन में असंतोष फैल रहा है।

रमेश रजवार और शैलेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि यदि झामुमो के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इस मामले में गंभीरता और पारदर्शिता नहीं दिखाई गई, तो हरिहरपुर मंडल के सभी झामुमो कार्यकर्ता सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य कार्यकर्ता : देवनाथ रजवार, दीपू शर्मा, राहुल सिंह, अनिल कुमार साह, मुनिप बैठा समेत कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने एकजुट होकर नेतृत्व से जल्द समाधान की मांग की।

झामुमो के भीतर जारी इस आंतरिक घमासान ने पार्टी की क्षेत्रीय स्थिति को कमजोर कर दिया है, और यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो इसका असर भविष्य के चुनावों पर भी पड़ सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!