हज यात्रा पर जाने वाले 19 जायरीन को लगाए गए अनिवार्य टीके, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया उपहार

गढ़वा :झारखंड के गढ़वा जिले से हज यात्रा पर जाने वाले 19 जायरीन को गुरुवार को अनिवार्य टीके लगाए गए। यह टीकाकरण कार्यक्रम गढ़वा स्थित मदरसा तब्लीगुल इस्लाम के हॉल में आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने हज यात्रियों को यात्रा में उपयोगी सामग्री भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जायरीन को पोलियो ड्रॉप, इन्फ्लुएंजा और मेनिनजाइटिस के टीके लगाए गए। जिला हज कमेटी के डॉ. मोहम्मद यासीन अंसारी ने बताया कि झारखंड सरकार की हज समिति के दिशा-निर्देशानुसार यह टीकाकरण अनिवार्य है। बिना इन टीकों के हज यात्रा की अनुमति नहीं मिलती है।   2025 में गढ़वा से जिन 19 जायरीन का चयन हुआ है, उनमें वसीमा, परवेज, तबस्सुम, अजमेरउल्लाह, शहनाज, मोहम्मद सैनुल्लाह, उस्मान, शकील, अफसाना, मोहम्मद मंजूर, रजिया, मोइनुद्दीन, इशरत, मोहम्मद सगीर, अकबर अली, बाजुल हक, लतीफ और कासिम अंसारी।शामिल हैं

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी के नेतृत्व में सदर अस्पताल की एएनएम विंदा कुमारीशारदा दास एवं एमपीडब्ल्यू डॉ. फिरोज खान सहित स्वास्थ्यकर्मी फरीद खान, मेदनी खान, तनवीर आलम, शरीफ अंसारी, तबीब आलम, मासूम खान, चुन्नू कुरैशी, वसीम खान आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जायरीन और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने सुरक्षित और सफल हज यात्रा के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!