स्वस्थ त्वचा की ओर एक कदम, गढ़वा में डॉ. अमन केशरी ने शुरू की विशेषज्ञ सेवा

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के रंका रोड स्थित जयराम मेडिकल हॉल में अब चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन केशरी अपनी सेवाएं देंगे। यह जानकारी मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर दीपक कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार से डॉ. केशरी नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे और त्वचा, नाखून, बाल, सौंदर्य एवं गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगे।

दीपक तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में चर्म एवं गुप्त रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डॉ. अमन केशरी जैसे विशेषज्ञ का स्थानीय स्तर पर इलाज उपलब्ध होना आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

डॉ. केशरी सफेद दाग, कील-मुंहासे, झाइयां, गंजापन, खुजली, सोरायसिस, एक्जिमा, मस्सा, विवई, सफेद बाल, डैंड्रफ, बाल झड़ना, नाखून की समस्याएं, कुष्ठ रोग जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों का इलाज करेंगे। अब मरीजों को इन रोगों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

जयराम मेडिकल हॉल में डॉ. अमन केशरी की उपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई सुविधा जुड़ने जा रही है, जिससे गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक
    error: Content is protected !!