स्कूल बस चालक को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एल.के. पब्लिक स्कूल के बस चालक एवं नगर पंचायत क्षेत्र के आमर गांव निवासी 52 वर्षीय अरुण पांडेय को सर्प ने डस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार मिश्रा ने बताया कि अरुण पांडेय को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया है और सलाइन चढ़ाई जा रही है। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घायल अरुण पांडेय ने बताया कि वह एल.के. पब्लिक स्कूल में बस चालक हैं। स्कूल परिसर के बगल में पेशाब करने गए थे। वहीं एक पुराना टायर रखा हुआ था, जिसमें से निकलकर एक धामिन (रैट स्नेक) ने उनके दाहिने पैर की अंगुली में काट लिया।
समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वह सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा–रामानुजगंज व पड़वा मोड़–छतरपुर फोरलेन निर्माण की मांग, सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

    गढ़वा–रामानुजगंज व पड़वा मोड़–छतरपुर फोरलेन निर्माण की मांग, सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

    भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव में धांधली का आरोप, डीसी-डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव में धांधली का आरोप, डीसी-डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग

    स्कूल बस चालक को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती

    स्कूल बस चालक को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती

    15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं भारत गैस उपभोक्ता: सुहैल खान

    15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं भारत गैस उपभोक्ता: सुहैल खान

    आनंद मार्ग के सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ, प्राउट पर हुआ मंथन

    आनंद मार्ग के सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ, प्राउट पर हुआ मंथन
    error: Content is protected !!