आनंद मार्ग के सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ, प्राउट पर हुआ मंथन

Location: Meral

मेराल (गढ़वा), प्रतिनिधि। मेराल प्रखंड के सोनपुरवा में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आयोजित सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ प्रशिक्षक आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत ने परम आराध्य बाबा गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
उद्घाटन के बाद मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत ने सेमिनार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेमिनार के प्रमुख विषय ‘रूप और रूपातीत’, ‘भक्ति रूप सेतु’ तथा ‘प्राउट (प्रगतिशील उपयोगी तत्व)’ पर विस्तृत चर्चा की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक चिंतन के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं और मानव आवश्यकताओं पर गंभीर विचार-विमर्श कर समतामूलक समाज का निर्माण करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान प्राउट (प्रगतिशील उपयोगी तत्व) के सिद्धांतों में निहित है। आज विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी प्राउट को समझने और उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर शोध किए जा रहे हैं, ताकि पीड़ित मानवता की आवश्यकताओं की बेहतर ढंग से पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर डीएसएल अवधूतिका सर्वज्ञानंद आचार्या, आचार्य मुक्तिश्वरानंद अवधूत, भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव, दिनेश जी, रामजनम जी, डॉ. रामानुज प्रसाद, कैलाश प्रसाद, मनोज दादा, अनुप जी, हरिद्वार जी, सूचित दादा, रघुनाथ दादा, तृप्ति रानी, अमन देव, संदीप देव, रोहित देव, राजेश देव, इंद्रजीत देव सहित बड़ी संख्या में आनंदमार्गी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा–रामानुजगंज व पड़वा मोड़–छतरपुर फोरलेन निर्माण की मांग, सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

    गढ़वा–रामानुजगंज व पड़वा मोड़–छतरपुर फोरलेन निर्माण की मांग, सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

    भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव में धांधली का आरोप, डीसी-डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव में धांधली का आरोप, डीसी-डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग

    स्कूल बस चालक को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती

    स्कूल बस चालक को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती

    15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं भारत गैस उपभोक्ता: सुहैल खान

    15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं भारत गैस उपभोक्ता: सुहैल खान

    आनंद मार्ग के सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ, प्राउट पर हुआ मंथन

    आनंद मार्ग के सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ, प्राउट पर हुआ मंथन
    error: Content is protected !!