Location: Garhwa
धीरज तिवारी ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच कराया भोजन वितरण
गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था द्वारा संचालित “फूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप 83वां साप्ताहिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी, बुँदिया और रसगुल्ला का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरज तिवारी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारे में सहयोग किया। उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से इन युवाओं द्वारा चलाए जा रहे ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट को देख रहा था। आज सेवा में प्रत्यक्ष शामिल होकर मन को आत्मिक संतोष मिला।” उन्होंने संस्था की निस्वार्थ जनसेवा की सराहना करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया।
संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी ने बताया कि शहर के कई लोग संस्था के इस जनसेवा अभियान में लगातार सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल एक है—जनसेवा और भूखों को भोजन उपलब्ध कराना, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से मुख्य अतिथि धीरज तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
भंडारे में संस्था संचालक आकाश केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, प्रवीण मधेसिया सहित कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।















