सीतलहर में घघरी पंचायत में कंबल वितरण, जरूरतमंदों में असंतोष

Location: सगमा

सगमा प्रखंड के घघरी पंचायत में सर्दी के प्रकोप के बीच मुखिया सरोज देवी और ज़िला परिषद सदस्य प्रतिनिधि नंदगोपाल यादव द्वारा 100 कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे, लेकिन प्रखंड द्वारा निर्धारित कोटा के कारण सभी गरीब और असहाय लोगों को कंबल नहीं मिल सके।

इससे नाराज कई वृद्ध और जरूरतमंद लोग सरकार को कोसते हुए निराश होकर लौट गए। स्थिति को संभालते हुए मुखिया सरोज देवी ने आश्वासन दिया कि वे सरकार से अतिरिक्त कंबलों की मांग करेंगी।

इस अवसर पर पूर्व ज़िला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव ने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर निर्धारित कोटा जरूरतमंदों के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्रीय सर्वे कर सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “आंशिक वितरण से सरकार की मंशा पर सवाल उठता है और जनता में पक्षपातपूर्ण संदेश जाता है।”

कार्यक्रम में पंचायत सचिव सुरेंद्र ठाकुर, मुखिया पति अशोक राम, लालमोहन शाह, महेंद्र राम, दिनेश ठाकुर और लोकेंद्र यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!