सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया मुलाकात

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण कराने का अनुरोध किया है। वे मांग निम्नलिखित है।श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लंबित रहने के कारण उस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक परियोजना गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन के निर्माण से संबंधित है और दूसरी परियोजना बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। दोनों रेल परियोजना में एक समानता है और वह है कि कई किलोमीटर तक दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है। इन दोनों रेल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च भी हो चुके हैं परंतु वर्षों से उस पर कार्य होना बंद हो गय।1. गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना का शीघ्र कार्यान्वयन किया जाय। यह परियोजना स्वीकृत है लेकिन कम प्राथमिकता के कारण रुकी हुई है।2. बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर नई रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन किया जाय। यह महत्वपूर्ण परियोजना झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। इन दोनों रेल परियोजनाओं को पूर्ण होने से न केवल मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि बिहार एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी सुविधा होगी।उपरोक्त दोनों महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के संबंध में माननीय रेल मंत्री जी ने बताया कि इसके लिए नया सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।तत्पश्चात कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।3. वन्दे भारत ट्रेन टाटानगर-वाराणसी नई वंदे भारत एक्सप्रेस जो प्रारम्भ होने वाली है। इसे वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होकर चलायी जाय। पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बहुत सीमित है, केवल एक साप्ताहिक ट्रेन पटना तक जाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस को इस मार्ग से संचालित करने से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी एवं विकास को बल मिलेगा।

  1. पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 23347/23348 एवं राची चोपन एक्सप्रेस (वाया लोहरदगा सप्ताह मे तीन दिन) ट्रेन संख्या 18631/18632 मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मॉग की गयी है। विदित है कि उक्त दोनों ट्रेनों का ठहराव कोविड-19 के बाद से बंद है जबकि पहले ठहराव होती थी। मेराल स्टेशन पर चोपन गोमो पैसेंजर ट्रेन एवं रॉची चोपन एक्सप्रेस (वाया मुरी सप्ताह में तीन दिन) रूकती है तथा कोई भी अन्य पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। मेराल स्टेशन से रमना स्टेशन एवं गढ़वा स्टेशन की दूरी लगभग 11-11 किलोमीटर है जिसके कारण यहॉ की जनता को आवागमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।
  2. त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः प्रारम्भ किया जाय अथवा उसके स्थान पर एक ऐसी ट्रेन चलायी जाय जो लखनउ तक जाय।
  3. झारखंड राज्य की राजधानी रांची से रांची नई दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाने रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलती है। दो दिन गुरुवार (ट्रेन संख्या 20407/20408) एवं रविवार (ट्रेन संख्या 12453/12454) को रांची वाया लोहरदगा, डालटनगंज एवं गढ़वा रोड़ स्टेशन होकर नई दिल्ली जाती है। बाकी अन्य दो दिन बुधवार एवं शनिवार को (ट्रेन संख्या 20839/20840) रांची वाया बोकारो, कोडरमा होकर नई दिल्ली जाती है। रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन 12877/12878 रांची से नई दिल्ली सप्ताह में तीन दिन चलती है क्रमशः सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को। परंतु कोई भी ट्रेन सप्ताह में सभी दिन राज्य की राजधानी रांची से नई दिल्ली वाया लोहरदगा जिला (लोहरदगा स्टेशन), लातेहार जिला (चंदवा स्टेशन) एवं पलामू (डालटनगंज एवं गढ़वा रोड़ स्टेशन) एवं नई दिल्ली से रांची के लिए वाया गढ़वा रोड़, डालटनगंज, चंदवा एवं लोहरदगा होकर रांची तक नहीं चलती है। विदित है कि उक्त तीनों जिलें आकांक्षी जिलों की श्रेणी में शामिल हैं। यहां की जनता को नई दिल्ली से आवागमन करने के लिए प्रतिदिन ट्रेन नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां के लोगों की मांग है कि गरीब रथ ट्रेन संख्या (12877/12878) को सप्ताह में 6 दिन चलाने एवं रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की जा रही है। अगर उपरोक्त दोनों ट्रेनों को सप्ताह में प्रतिदिन चलाने में कोई कठिनाई आ रही हो, तो रांची नई दिल्ली वाया लोहरदगा, चंदवा, डालटनगंज, गढ़वा रोड़ स्टेशन होते हुए नई दिल्ली तक एक नई ट्रेन चलायी जाय।
  4. गढ़वा टाउन स्टेशन से गढ़वा रोड़ वाया डालटनगंज, लोहरदगा होते हुए रॉची तक प्रतिदिन शाम-सुबह नई मेमू ट्रेन चलायी जाय।
  5. रॉची से वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होते हुए अयोध्या तक नई ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ करने।
  6. गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 का ठहराव मोहम्मदगंज स्टेशन पर किया जाय।
  7. गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 के अलीगढ़ जंक्शन पर दो मिनट के ठहराव भी दिया जाय। ज्ञातव्य हो कि मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के सौ से अधिक संख्या में छात्र/छात्राएं अलीगढ़ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। यदि गरीब रथ का दो मिनट का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर दे दिया जाता है तो उन्हें बहुत सुविधा होगी।
  8. रॉची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18311/18611 रांची से वाराणसी तक चलती है उसे गोरखपुर तक विस्तार किया जाय। यह ट्रेन बनारस स्टेशन पर 5.30 घंटे तक रुकती है, जबकि बनारस से लखनऊ की दूरी मात्र 268 किमी है। इसे लखनऊ तक बढ़ाने से झारखंड के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
  9. हावडा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का विस्तार मुंबई तक किया जाय। यह ट्रेन जबलपुर और हावड़ा के बीच चलती है और जबलपुर में लगभग 8 घंटे का ठहराव होता है। इसे मुंबई तक विस्तारित किया जाय ताकि पलामू, गढ़वा एवं आसपास के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
  10. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 को रजहरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  11. रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलायी जाय, जो कोरोना काल में चली भी थी। उसे बंद कर दिया गया है उसे पुनः चालू किया जाय। डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।
  12. रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 में यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण लोगों को यात्रा करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए 1AC Chair Car एवं 3 G.S कोच की संख्या में बढ़ोतरी की जाय।
  13. गढ़वा रोड एवं डालटनगंज रेलवे स्टेशनों पर रेक प्वाइंट डालटनगंज गुड्स शेड का अधिक उपयोग हो रहा है, इसे और विकसित किया जाय। गढ़वा रोड स्टेशन को 2017 में इसे अधिसूचित किया गया था लेकिन मांग की कमी के कारण बाद में निरस्त कर दिया गया। इसे पुनः उपयोग में लाने हेतु आवश्यक उपाय किया जाय।माननीय सांसद ने बताया कि माननीय रेल मंत्री जी ने उपरोक्त मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा उक्त संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उक्त मांग पूर्ण होगी।
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!