ट्रक ने कार को मारी टक्कर टाइगर मोबाइल के जवान सहित दो व्यक्ति घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में ट्रक और कार की टक्कर में टिओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान सतेंद्र यादव और उनके साथ में कार पर सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद तीनों व्यक्ति खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार,पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी,एसोसिएशन के मंत्री लालू उरांव,कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इशरायल, टाइगर मोबाइल के राकेश कुमार सिंह,रोहित कुमार,जवान परवेज खान सहित अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का इलाज अपने देखरेख में करवाया।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच कर इलाज के बाद सभी को अपने घर ले गए।जानकारी के अनुशार टाइगर मोबाइल के जवान सतेंद्र यादव टिओपी से छुट्टी लेकर कार पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में कजरी गांव के पास एक ट्रक ने उनके कार को टक्कर मार दी।जिसमें टाइगर मोबाइल के जवान सतेंद्र कुमार सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।वही घटना के बाद पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!