सर्पदंश से 29 वर्षीय युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र के नरखोरिया खुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय अमित कुमार, पिता वासुदेव प्रसाद की मंगलवार शाम सर्पदंश से मौत हो गई। बुधवार को अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार अपने बागवानी में घास आदि की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद स्वजन तत्काल इलाज के लिए अमित को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बावजूद स्वजन अमित को इलाज की उम्मीद में सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले स्थित जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों ने झाड़-फूंक भी कराया, लेकिन अमित की जान नहीं बच सकी।
बताया जाता है कि अमित की शादी महज छह माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर गुलाब फार्मेसी एवं गुलाब कॉलेज के निदेशक डॉ. संतोष कुमार मृतक के घर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। बुधवार शाम गांव में ही बांकी नदी के तट स्थित मुक्तिधाम में अमित का अंतिम संस्कार किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा, डीईओ को सौंपा मांग पत्र

    प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा, डीईओ को सौंपा मांग पत्र

    सर्पदंश से 29 वर्षीय युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी

    बदहाल सड़क पर बिपुल चौबे की पहल, युवाओं ने श्रमदान कर बनाया रास्ता

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा

    अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप : इंद्रदेव, आरके पब्लिक, ज्ञान निकेतन और बीएसकेडी सेमीफाइनल

    अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप : इंद्रदेव, आरके पब्लिक, ज्ञान निकेतन और बीएसकेडी सेमीफाइनल

    हासनदाग में सामूहिक जलाभिषेक को लेकर बैठक, नंदू चौधरी बने पूजा समिति के अध्यक्ष

    हासनदाग में सामूहिक जलाभिषेक को लेकर बैठक, नंदू चौधरी बने पूजा समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!