बदहाल सड़क पर बिपुल चौबे की पहल, युवाओं ने श्रमदान कर बनाया रास्ता

Location: कांडी

देखें विडियो में युवाओं का जुनून


कांडी। घटहूँआ गांव में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए युवा कार्यकर्ता बिपुल चौबे ने अपनी टीम के साथ उदय साह के घर से श्मशान घाट तक जाने वाले बदहाल रास्ते को दुरुस्त करने की पहल की। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए बिपुल चौबे ने युवाओं के साथ मिलकर रास्ते की स्थिति सुधारने का निर्णय लिया।
टीम के युवाओं ने अपनी बाइक से मिट्टी लाकर सड़क के खराब हिस्सों में भराई की। इसके बाद श्रमदान कर रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास किया। युवाओं के इस तरह खुद आगे आकर समस्या के समाधान की पहल करने की ग्रामीणों ने सराहना की।
युवा कार्यकर्ता बिपुल चौबे ने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर युवाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसी सोच के साथ टीम के सदस्यों ने मिलकर रास्ते की मरम्मत का छोटा सा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए आगे भी जरूरत के अनुसार पहल जारी रहेगी।
बिपुल चौबे की पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी सकारात्मक पहल से समाज में अच्छा संदेश जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते की स्थायी मरम्मत कराने की मांग भी की, ताकि आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!