सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में हेलमेट और यातायात नियमों के पालन पर जोर

गढ़वा : सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों की जांच के दौरान पकड़े गए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी और सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कैसे किया जाए और दूसरों को भी सुरक्षित कैसे रखा जाए। बताया गया कि अधिकतर दुर्घटनाएं और मौतें बाइक की तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।

अभियान में लोगों से अपील की गई कि वे ऐसी गलतियां न करें और अपने परिवार को भी सुरक्षा के महत्व को समझाएं।

सभी नियमों का नियमित पालन करने से भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, विनय रंजन तिवारी और आईटी नीरज पांडेय उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!