सगमा में मानसून की पहली तेज बारिश से खेत हुए लबालब, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा): लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर शाम सगमा प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और गरज के साथ हुई मानसून की पहली जोरदार बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया, जिससे खेती-किसानी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
गौरतलब है कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए आर्द्रा नक्षत्र को सबसे उपयुक्त माना जाता है। सामान्यतः किसान इसी अवधि में भदई फसल का बीज खेतों में डाल देते हैं, लेकिन इस वर्ष आर्द्रा नक्षत्र का आधा समय बीत जाने के बावजूद बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेती का कार्य प्रभावित हो रहा था और किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी।
सोमवार की शाम तेज आंधी, बादलों की गर्जना और मूसलाधार बारिश के बाद किसानों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। अब किसान खेतों की ओर रुख करने लगे हैं और धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू कर दी है।
बारिश के बाद खाद एवं बीज की दुकानों पर भी किसानों की भीड़ बढ़ गई है। खेती-किसानी से जुड़े लोग पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यदि आगे भी समय पर अच्छी बारिश होती रही तो इस वर्ष खरीफ की फसल बेहतर होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!