Location: सगमा/मेराल
सगमा/गढ़वा। प्रखंड के बीरबल गांव स्थित मालिया नदी तट पर सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से बट वृक्ष का पौधा लगाया गया। तीज पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां आस्था का सम्मान हुआ, वहीं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, भोला साह, श्रीकांत चंद्रवंशी और बाबूलाल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पौधारोपण कर सभी ने संकल्प लिया कि धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।











