सगमा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Location: सगमा

गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अजय कुमार साह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, पल्स टू हाई स्कूल बीरबल में जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय साह और प्रधानाध्यापक प्रत्युष दूबे ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

पंचायत भवनों में ध्वजारोहण

  • पंचायत भवन बीरबल: मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा
  • पंचायत भवन सोनडीहा: मुखिया अनिता देवी
  • पंचायत भवन घघरी: मुखिया सरोज देवी
  • पंचायत भवन सगमा: मुखिया तेज लाल राम
  • पंचायत भवन कट्टर कला: मुखिया कलावती देवी

भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा में प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार यादव ने तिरंगा फहराया।

आदर्श पब्लिक स्कूल बीरबल में जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय साह और प्रधानाध्यापक जवाहर गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीरबल गांव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका बेबी खातून, स्कूल अध्यक्ष इशाक अंसारी, जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय साह और पूर्व जिप सदस्य नांदगोपाल यादव ने तिरंगा फहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, राधा-कृष्ण की झांकी और भारत माता पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडे और राजू जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक महताब अंसारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!