सगमा के घघरी गांव में सूर्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन, ग्रामीणों में उत्साह

Location: सगमा

गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव में बुधवार को सूर्य मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में Prayagraj गंगा तट अरैल से पधारे महंत स्वामी अवधेश दास जी महाराज ने गांव के तालाब किनारे मंदिर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा की प्रतिष्ठा की।
कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में घघरी गांव निवासी हीरा चरण यादव अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। भूमि पूजन की विधि आचार्य पंडित सुधांशु मिश्रा एवं स्वामी अवधेश दास के सान्निध्य में संपन्न हुई।
भूमि पूजन के उपरांत निर्माण स्थल पर विशाल हनुमत ध्वजा स्थापित की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
मौके पर मंदिर निर्माण समिति से जुड़े अध्यक्ष अशोक राम (मुखिया प्रतिनिधि), उपाध्यक्ष अभिषेक राज, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सचिव बिमलेश कुमार यादव, उप सचिव बबलू कुमार, समिति प्रबंधक संतोष कुमार यादव, संरक्षक अभिमन्यु कुमार यादव, लाल मोहन प्रसाद यादव, लाल मोहन गुप्ता, अभिमन्यु प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव एवं सागर विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!