सगमा की बेटियों ने फिर बढ़ाया मान, सरस्वती बनी प्रखंड टॉपर


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वार्षिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद खुशी का माहौल है। प्रखंड के बीरबल गांव स्थित प्लस टू विद्यालय की छात्रा एवं घघरी गांव निवासी सहायक शिक्षक सह प्रगतिशील किसान दीपक यादव की पुत्री सरस्वती कुमारी ने विज्ञान संकाय में 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
वहीं कॉमर्स संकाय में उपेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री निशा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। दोनों छात्राओं की सफलता से उनके परिवारों सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बधाई देने वालों का लगातार उनके घर पहुंचना जारी है।
बताया जाता है कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी सगमा प्रखंड में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधान कार्यवाहक प्रत्युष कुमार दुबे ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, घघरी मुखिया सरोज देवी, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा समेत कई समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!