संदेहास्पद स्थिति में हुई शिक्षिका के पुत्र की मृत्यु

Location: Manjhiaon

मझिआंव: :थाना क्षेत्र अंतर्गत सोलह बिगहवा गांव निवासी गोपाल प्रसाद के लगभग 35 वर्षीय पुत्र सोनल कुमार जायसवाल की शव पलामू जिला के ऊंटारी रोड शराब दुकान के पास पाया गया ।जिसकी सूचना मझिआंव में उसके परीजनों को दी गई।जिसे सगे संबंधियों के द्वारा उसे रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डा:विनोद कुमार सिंह के द्वारा जांचों उपरांत बताया गया कि उसकी मृत्यु अस्पताल लाने के पहले ही हो चुकी है।जिसे मझिआंव पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी।इधर चर्चा में है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था ।वही दुसरी तरफ उसके शरीर के दाहिने हाथ ,कंधा सहित अन्य हिस्सों पर फोड़ा फोंकचा जैसा दिख रहा था ,जिससे लोगों के द्वारा बताया गया कि किसी ने गर्म पानी डाला हो या अन्य मामला हो पर अभी तक यह मामला साफ नहीं हो सका है कि मृत्यु कैसे हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक के गले में एक लाल गमछा भी कहा हुआ था ।
मृतक युवक उत्क्रमित हाई स्कूल मझिआंव में कार्यरत शिक्षिका सीमा जायसवाल के पुत्र हैं सोनल ,उसकी पत्नी तथा दो बेटी भी हैं जो पहली लड़की 6 वर्ष, की है जो पहली कक्षा में एवं दुसरी लड़की 7 वर्ष कक्षा दो में अपने दादी के ही स्कूल में पढ़ती है । मृतक की शादी विंढ़मगंज में हुआ था ।वे मूल निवासी बरडीहा गांव के बतायें जा रहे हैं, परन्तु वर्षों से मझिआंव में घर बनाकर यही रह रहे हैं।
इधर बड़ा पुत्र की अचानक हुई मृत्यु से घर परीवार में मातम पसरा हुआ है ।अटारी रोड थाना की पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राणाडीह में एक सप्ताह से छाया बिजली संकट खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगने से 35 घरों को राहत

    राणाडीह में एक सप्ताह से छाया बिजली संकट खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगने से 35 घरों को राहत

    संदेहास्पद स्थिति में हुई शिक्षिका के पुत्र की मृत्यु

    संदेहास्पद स्थिति में हुई शिक्षिका के पुत्र की मृत्यु

    अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

    अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    खबर समाहरणालय से

    खबर समाहरणालय से
    error: Content is protected !!