संखड़िया पहाड़ी पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Location: Meral

मेराल: प्रतिनिधि —
मेराल प्रखंड के पचपेड़ी स्थित संखड़िया पहाड़ी पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महावीर मंदिर प्रांगण में आचार्य पंडित रामनाथ मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं कलश संकल्प के साथ की गई। आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा पचपेड़ी संखड़िया पहाड़ी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गटियरवा गांव स्थित नदी तट पहुंची, जहां वरुण पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे।
यात्रा के दौरान बैंड-बाजा, साउंड सिस्टम पर बजते भक्ति गीतों तथा “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गंगालाल अग्रवाल, आलोक ठाकुर, संजय कुमार सिंह, सुमेर पासवान और कंचन पांडे सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ का आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन हवन, पूजन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समापन 20 फरवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है।
महायज्ञ की सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा। इस अवसर पर महायज्ञ कमेटी के हरिवंश तिवारी, रामलाल चौधरी, प्रतीक अग्रवाल, मुखिया अजीज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद गुप्ता, कंचन पांडेय सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!