श्री बंशीधर नगर में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज पर्व, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद, कुंवारी कन्याओं ने किया योग्य वर की प्राप्ति हेतु व्रत

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना का पावन पर्व हरितालिका तीज मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की, वहीं अविवाहित कन्याओं ने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। नपं क्षेत्र के जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ और भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए जुटीं। इस अवसर पर महिलाएं लाल रंग के परिधानों, मेहंदी और सोलह श्रृंगार से सजी-धजी नजर आईं। शुभ मुहूर्त में विधिविधानपूर्वक भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया गया। गायत्री मंदिर में ललसु राम तथा हनुमान मंदिर में कमलेश तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
पूजन के दौरान महिलाओं ने रोली, चावल, पुष्प, बेलपत्र, नारियल, पान, धूप, दीप, मिठाई सहित पूजन सामग्री अर्पित की और सामूहिक रूप से हरितालिका व्रत कथा का श्रवण किया। कथा के पश्चात महिलाओं ने माता पार्वती और भगवान शिव से अखंड सौभाग्य, वैवाहिक सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।

गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए इस व्रत का आरंभ किया था। तभी से सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति हेतु यह व्रत करती हैं। इस पर्व का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसे प्रकृति और प्रेम का पर्व माना जाता है। महिलाएं इस दिन मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद महिलाओं ने संध्या में शिव-पार्वती का जलाभिषेक कर मंगलकामना की।

कार्यक्रम में मीना देवी, अनिता देवी, ऊषा देवी,लाली देवी,सीमा देवी,शिला देवी,लक्ष्मी शर्मा,पूजा देवी,कुमारी कंचन गुप्ता, कांति देवी,मीना देवी, स्मिता गुप्ता, चिंता देवी,नगीना देवी, नंदनी गुप्ता, सुरेखा गुप्ता, पूजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!