श्री बंशीधर की धरती से उठी शिक्षकों की हुंकार, 75% अनुदान वृद्धि और समान वेतन की मांग तेज

Location: Garhwa



गढ़वा : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई की एक अहम बैठक श्री बंशीधर नगर स्थित टीडीएम इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान अनुदान राशि में 75% बढ़ोतरी और वित्त रहित नीति समाप्त कर “समान कार्य के लिए समान वेतन” की जोरदार मांग की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संस्थान में पांच सदस्यीय समिति (अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, राज्य प्रतिनिधि) गठन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में मौजूद संघर्ष समिति के केंद्रीय नेता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 75% अनुदान वृद्धि की फाइल पर वित्त मंत्री की अनुशंसा मिल चुकी है और अब यह फाइल कैबिनेट में अनुमोदन की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि अनुदान सीधे संस्थानों के खातों में भेजने और समान वेतन लागू करने को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में समान वेतन की घोषणा के बाद सरकार की ओर से जारी निर्देश पत्र को आधार बनाकर एक सूत्री मांग पर आंदोलन चलाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य धनंजय सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या लवली आनंद ने दिया।
बैठक में अनिल तिवारी, दिनेश कुमार, एन.के. पाठक, विद्या सिंह, अनुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, रागिब अहमद, वरुण पांडेय, आशीष शुक्ला, विनेश पाल सहित चार दर्जन से अधिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!