श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बलियारी पहुंचे सुंदर राज जी महाराज

Location: कांडी

गढ़वा। कांडी प्रखंड के बलियारी गांव में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को गांव में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुंदर राज जी महाराज का आगमन हुआ। ग्रामीणों ने सुंडीपुर से महाराज को लेकर ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना किया गया। वहीं मंत्र्योच्चार साथ महायज्ञ के लिए निर्धारित स्थल ठाकुर बाड़ी परिसर में ध्वजा लगवाया। मौके पर सुंदर ही महाराज ने कहा कि यज्ञ से ही विश्व का कल्याण होगा। यज्ञ केवल एक कर्मकांड नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। जिसका उद्देश्य आत्म-शुद्धि और समाज की समृद्धि है। यह अग्नि के माध्यम से ईश्वर से जुड़ने का एक मार्ग है, जिसके द्वारा व्यक्ति को ज्ञान, शक्ति और शांति की प्राप्ति होती है। यज्ञ की सफलता के लिए यजमान की भावना और सही विधि का पालन करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धन की तीन गति होती है। दान, भोग व नाश। इसलिए मनुष्य को इसे ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। मौके पर महाराज के साथ पधारे अभिषेक शास्त्री ने कहा कि एक साथ भगवंत और संत का सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। दुनिया किसी को नहीं उठाती, सही रास्ते पर चलने वालों को दुनिया गिरा सकती है लेकिन गिरे हुए लोगों को संत या भगवंत ही उठाते हैं। यज्ञ एक ऐसा अनुष्ठान, पद्धति है। जिससे किसी जाति समुदाय का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को फ़ायदा होता है। भारत ही ऐसा देश है जो विश्व की कल्याण के लिए अनुष्ठान करते हैं। संसार का कल्याण करने वाला और भगवान को प्रसन्न करने वाला अनुष्ठान यज्ञ है। इससे पहले महाराज का स्वागत सेवा निवृत शिक्षक श्रवण दुबे, रामनाथ दुबे, सच्चिदानंद दुबे, गुप्तेश्वर दुबे, शंकर दुबे, महेंद्र नाथ दुबे, रामदास दुबे, हृदयानंद शुक्ला, अवतार राम, प्रसाद राम आदि ने माल्यार्पण कर किया। मौके पर महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष रामलला दुबे, प्रधान सचिव शशिकांत दुबे, धर्मेंद्र दुबे, धीरज दुबे आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!