शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच हुआ वस्त्र वितरण

Location: Garhwa



मेराल (गढ़वा): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मेराल प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में झारखंड राज्य के निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रखंड क्षेत्र के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। साथ ही झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेराल प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, केशवर साव, जवाहर पटवा और सुनील कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो मेराल प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुदू ने की, जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि हेमंत सिंह ने किया। मुख्य वक्ता झामुमो गढ़वा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन का पूरा जीवन शोषित, वंचित एवं आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके संघर्ष, विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर जफीर अंसारी, शम्भु प्रसाद, महिला नेत्री आराधना सिंह, उषा देवी, नवीन जायसवाल, विनोद प्रसाद, बबलू दुबे, कुलदीप वियार, असलम अंसारी, महेंद्र प्रसाद, जैनेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, अनुज प्रसाद, राजेश बैठा, रामसागर मेहता, संजय राम, रमेश बैठा, मुन्ना राम, हरेन्द्र चौधरी, शिव कुमार चौधरी, शिवमंगल चौधरी, अशोक राम, ललन भुईया, रघुवीर सिंह खरवार, नाथुन राम, रविन्द्र मेहता, नूरहोदा अंसारी, जगमोहन राम सहित झामुमो के पदाधिकारी, झारखंड आंदोलनकारी, सभी पंचायतों के अध्यक्ष-सचिव, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिशोम गुरु के आदर्शों पर चलने तथा उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!