बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

Location: Manjhiaon

बरडीहा (गढ़वा): प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं जीपीएफटी 2026-27 को लेकर अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पहले सत्र में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, नोटिस तामील तथा बीएलओ के दायित्वों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रारूप प्रकाशन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम विलोपन, संशोधन तथा स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी। बीएलओ नोटिस तामील कराएंगे, जबकि घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करेंगे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान 9 व 14 अगस्त तथा 22 व 29 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित होंगे, जहां बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बैठकर आवेदन प्राप्त करेंगे। नागरिक ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे।
बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
इसके बाद जीपीएफटी 2026-27 के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी एवं क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर करण थापा, महताब आलम और अजीज अंसारी ने पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों तथा जेएसएलपीएस की महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर मुखिया सरोज देवी, उमेश प्रजापति, रिशा देवी, रुकसाना बीबी, कविता देवी, प्रखंड समन्वयक गणेश सिंह, ऑपरेटर श्यामा कांत विश्वकर्मा, जनसेवक राजकुमार, सभी बीएलओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!