शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सगमा प्रखंड इकाई की ओर से झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने बिहार से अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबा और ऐतिहासिक संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान बना सका है। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया तथा सभी के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम झामुमो सगमा प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, सुमन भुइयां, जय गोपाल यादव, मंगलेश यादव, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव, श्रवण यादव, सुनील पासवान, तेज लाल राम, किरानी पासवान, जय प्रकाश यादव, अजय राम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!