शिबू सोरेन और रामदास सोरेन की हालत नाजुक, दोनों नेता वेंटिलेटर पर

Location: रांची

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी स्थिति में सुधार नहीं देखते हुए दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया है। शिबू सोरेन गत 19 जून से ही सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।शुक्रवार को शिबू सोरेन की हालत गंभीर होने की सूचना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से दिल्ली चले गए थे। आज शाम में यह खबर आई है कि शिबू सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

इधर, अपोलो अस्पताल में भर्ती शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है । अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा है कि उन्हें लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों की ओर से उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है । ज्ञात हो कि आज सुबह जमशेदपुर में अपने आवास के बाथरूम में ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिक्षा मंत्री गिर गए थे और बेहोश हो गए थे । उसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन और रामदास सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है इन दोनों नेताओं के लिए लोग दुआ कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!