शिखा कुमारी बनीं जिला में सेकेंड टॉपर

Location: Manjhiaon


मझिआंव
प्रखंड क्षेत्र के मुखदेव +2 हाई स्कूल का मान बढ़ाते हुए छात्रा शिखा कुमारी ने इंटर (आर्ट्स) परीक्षा में 445 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस खुशी के मौके पर उनकी माता एवं आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव ऊंचरी की शिक्षिका संयुक्ता ठाकुर ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं उनके पिता सुनील कुमार ठाकुर, जो एक किसान हैं, ने बताया कि उनकी बेटी का सपना जिला टॉपर बनने का था, लेकिन मात्र एक अंक से वह दूसरे स्थान पर रह गई, जिससे वह थोड़ी चिंतित है।
शिखा की सफलता के पीछे उसके माता-पिता की मेहनत और मार्गदर्शन का बड़ा योगदान है। उसकी माता शिक्षिका हैं और पिता किसान होने के बावजूद दोनों ने उसे पूरी लगन से पढ़ाया।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में शिखा की बड़ी बहन ने भी इंटर परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दोनों बहनों की प्रारंभिक पढ़ाई आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी से हुई, जिसके बाद उन्होंने मुखदेव +2 हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।
जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बावजूद शिखा कुछ मायूस है, क्योंकि वह पहला स्थान हासिल करना चाहती थी। हालांकि उसके माता-पिता ने उसे समझाया और भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!