शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओ
बंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
बंशीधर नगर (प्रतिनिधि)। श्री बंशीधर नगर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) बिरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में बीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में दिव्यांग बच्चों की पहचान, नामांकन तथा उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। बीपीओ ने निर्देश दिया कि चिन्हित सभी दिव्यांग बच्चों को शत-प्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जिले के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘गढ़वा लर्नर्स, गढ़वा लीड्स’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य करें। बच्चों के बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने के लिए एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) किट का कक्षा 1 से 3 तक नियमित एवं अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
बीपीओ ने बच्चों के बौद्धिक मूल्यांकन के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट रेल’ परीक्षा के परिणामों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही ‘शिक्षा सारथी योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालयों की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, उपस्थिति पंजी के समुचित संधारण तथा समय पर विभागीय प्रतिवेदन भेजने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में बीआरपी कांत चौबे, लेखापाल प्रदीप शुक्ल, राजकुमार कुशवाहा, प्रधानाध्यापक अखिलेश नित्यानंद तिवारी, सुधीर चौबे, सुभाष राम, नरेश राम, अफसर खान, उदय कुमार, अमर जायसवाल, सुजीत यादव सहित प्रखंड के सभी उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!