शादी का झांसा दे नाबालिग लड़की को किया अपहरण

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि:

गुजरात से हुए लैला मजनू गिरफ्तार:मजनू को हुआ जेल ,लैला को भेजा गया गढ़वा मेडिकल जांच के लिए: नाबालिक प्रेमी -प्रेमिका अपहरण एवं शादी का झांसा देकर भगाने वाला मामलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह के एक वाक्या बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना दो माह पूर्व 21जनवरी को घटी थी । जानकारी देते हुए बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की के पिता के द्वारा बताया गया था कि उसकी लगभग 16 वषिंय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लेने तथा उससे मंदिर में शादी रचाने की बात बताई थी। उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराडीह निवासी अलख राम के लगभग 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद राम के द्वारा बरडीहा थाना क्षेत्र के कंप्यूटर सीखने के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा से मेलजोल बढ़ाए ,तथा वह प्रेम प्रसंग में बदल गया, इसके बाद प्रेमी प्रमोद ने उस लड़की को शादी का झांसा देकर पहले उसका अपहरण किया ,इसके बाद उसे विढ़़म गंज मंदिर में ले जाकर शादी भी रचा ली, दोनों अभिभावकों के डर से गुजरात चले गए। इधर लड़की के पिता काफी खोजबीन करने के बाद अंतोगत्वा बरडीहा थाना केश कांड संख्या 7/2025, धारा 87, 137 (2),बी एन सी के तहत मामला दर्ज कराया था ,पुलिस द्वारा काफी खोज बीन करने के दौरान दोनों को गुजरात में होने की सूचना मिली, जहां सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में महिला -पुरुष टीम गठित की गई,और गठित पुलिस बल की टीम गुजरात से दोनों को गिरफ्तार कर बरडीहा लाया गया ।जिसे प्रेमी मजनू प्रमोद राम को गढ़वा जेल भेज दिया गया ,तथा प्रेमिका लैला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!